न्यूज़लिंक हिंदी। इंदौर में कोरोना के 2 नए मामले सामने आने से फिर से सनसनी फैल गई है, सबसे पहला मामला एक प्राइवेट हॉस्पिटल से सामने आया है, जहां एक मरीज की जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव एक लैब सेंटर की जांच में सामने आया है, तीसरा मामला नीमच का है। इस प्रकार मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल 3 नए मरीज अब तक मिले हैं। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि दो को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है।
जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर जारी हुआ है, इंदौर सीएमएचो भूरे सिंह ने बताया जो मरीज मिले हैं उन्हें ऑपरेशन के संबंध में जांच करनी थी, जांच में कोरोना होने का पता चला है।
फिलहाल दोनों की स्थिति अब सामान्य है, एक को आइसोलेशन में रखा है जबकि दूसरा सामान्य है। फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है क्योंकि दोनों को सामान्य लक्षण हैं। लेकिन एक बार फिर ज्यादा सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण होने पर लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है।

