MP News: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसोर्ट पर CGST की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों टैक्स धांधली का खुलासा

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के अफसरों ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसोर्ट पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल, सोमवार को ग्वालियर में इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट पर छापा मारा।

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के अफसरों ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसोर्ट पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल, सोमवार को ग्वालियर में इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट पर छापा मारा। भोपाल और ग्वालियर की सीजीएसटी टीम ने मंगलवार सुबह तक दस्तावेज खंगाले। बताया गया कि करीब ढाई करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। यह रिसॉर्ट प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा और बिल्डर रोहित वाधवा का है।

ये भी पढ़े : Haryana Political: हरियाणा के CM खट्टर सहित पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, शाम चार बजे फिर लेंगे सीएम पद की शपथ

दरअसल, भोपाल से एक टीम कल 11 मार्च को सुबह ग्वालियर पहुंची थी। उसका मिशन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। भोपाल से पहुंची टीम में ग्वालियर GST अफसरों को भी बुलाया और उन्हें बगैर टास्क बताए अपनी गाड़ियों में बिठाकर सीधे नेशनल हाइवे पर स्थित अंचल के सबसे भव्य, विशाल और बड़े इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स पर पहुंचे। टीम के लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे, क्योंकि रिसॉर्ट्स के बाहर कड़ी निजी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। अंदर पहुंचते ही उन्होंने पुलिस अफसरों को भी सूचना दे दी तो सिरोल थाने की फोर्स भी वहां पहुंच गई। यहां शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जबकि एक टीम अभी भी रिसॉर्ट्स के अंदर बताई गई है।

ये भी पढ़े : UP News: यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, PM मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास , CM योगी ने जताया आभार

बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे है। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनों डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी, इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here