न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक पुलिस ने खंडवा से एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना मुफ्ती गुलाम मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उस पर 24 वर्षीय टीचर से रेप का आरोप लगाया है।
पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है। आरोप है कि मौलाना नशे की गोलियां खिलाकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता था। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया है। कर्नाटक में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कर्नाटक पुलिस की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, नेपाल के रहने वाले मौलाना ने कर्नाटक की आलीमा टीचर से दुष्कर्म किया है। मदरसे में बच्चों पढ़ाने के लिए आलिमा टीचरों को मौलाना ने कर्नाटक से बुलाया था। वहीं, मौलाना 2020-2021 में कर्नाटक के हुबली में तहरीर देने के लिए गया था। मौलाना की वहां पीड़िता से मुलाकात हुई थी। वहीं, मौलाना की गिरफ्तारी के बाद खंडवा पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।
खंडवा के एक मौलाना को दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैंगलोर थाने में एक आलिमा टीचर ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसी केस में कर्नाटक पुलिस खंडवा आई और दिनभर सर्चिंग करती रही। मौलाना को गिरफ्तार कर थाना मोघट रोड पर पूछताछ भी की।
जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म केस में आठ आरोपी हैं। इनमें अबॉर्शन कराने वाले डॉक्टर भी आरोपी बनाए गए हैं। डॉक्टर के बारे में खुलासा पुलिस जल्द खुलासा भी करेगी। कर्नाटक पुलिस आरोपी को शुक्रवार को खंडवा कोर्ट में पेश भी करेगी। जहां से आरोपी मौलाना को ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले जाया जाएगा।
मौलाना नेपाली है लेकिन बचपन से उसने पूरी तालिम खंडवा में ली है। इस केस में खंडवा पुलिस किसी भी तरह का बयान देने से बच रही है। मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए पूरा जिम्मा कर्नाटक पुलिस पर छोड़ दिया है। अब आगे की कारवाही कर्नाटक पुलिस ही करेगी।

