MP News : मोहन यादव सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट की उम्र में बड़ा बदलाव

0
299

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के शिक्षकों को मोहन सरकार ने शिक्षक दिवस पर बड़ा तोहफा दिया है, आदिम जाति विभाग के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक अब 65 साल की उम्र तक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।

राज्य सरकार शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र में 3 साल का इजाफा करने की मुख्य तैयारी की जा रही है, हालांकि यह शिक्षक की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह रिटायरमेंट की 62 साल की उम्र के बाद भी आगे अपनी सेवाएं देना चाहता है या नहीं, शिक्षक दिवस पर आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने खंडवा में इसका मुख्य ऐलान किया।

खंडवा में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री ने रिटायर होने वाले शिक्षकों के लिए ये बड़ा ऐलान किया है। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा कि ऐसे कई शिक्षक हैं जो रिटायरमेंट के बाद भी विभाग में टीचर के रूप में अपनी सेवाएं मुख्य रूप से देना चाहते हैं।

ऐसे टीचर्स को दो बार एक्सटेंशन दिया जाएगा, ऐसे में अभी टीचर्स की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है लेकिन दो एक्सटेंशन के बाद टीचर का 65 साल की उम्र में रिटायरमेंट ही अब होगा। आगे काम करने की इच्छा रखने वाले टीचर्स को मौका देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नया प्रस्ताव भी लेकर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here