MP News : अब अगले 3 दिनों तक बारिश और चलेगी तूफानी हवाएं, अब कई जिलों में होगी राहत की फुहार

0
146

अब अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश में बारिश और चलेगी तूफानी हवाएं,रविवार की हल्की रिमझिम के बाद प्रदेश के कई जिलों में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

और मौसम विभाग के मुताबिक कई वेदर सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। और इस वजह से पिछले 24 घंटों में कई जिलों हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलीं।

और वहीं, आज मंगलवार को भी 6 जिलों में हल्की बूंदाबादी के भी आसार बने हुए हैं। और इसके बाद 19 मार्च से 15 जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इसके साथ ही जबलपुर, शहडोल, सागर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर के साथ कई जिलों में बादल भी छाएंगे।

और इसके साथ ही अगले 3 दिनों में इन जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। और इन हवाओं की रफ्तार कुछ इलाकों में काफी ज्यादा हो सकती है।

ये भी बता दें कि आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत मिश्रा के मुताबिक, एक साथ कई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना भी लगातार बन रही है।

और इस दौरान 19 से 21 मार्च तक ये एक्टिविटी चरम पर होगी और हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा भी हो सकती है। और इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, उमरिया-शहडोल, रीवा, सीधी, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here