न्यूज़लिंक हिंदी। राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) सीमा से दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी और ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन से होकर गुज़रेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन 7 सीटों पर इस यात्रा को कांग्रेस काफ़ी अहम मान रही है।
इस दौरान राहुल गांधी रोड शो के साथ कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे। कल मुरैना से शुरु होकर छह मार्च तक आयोजित होगी। पांच दिवसीय इस यात्रा में गांधी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा कल मुरैना से शुरु होगी।
ये भी पढ़े : Delhi News: JNU में एबीवीपी और लेफ्ट संगठनों के बीच झड़प, कई छात्र घायल, ये है मारपीट की वजह
मुरैना में ही राहुल गांधी का संबोधन होगा। तीन मार्च को गांधी की यात्रा अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद ये यात्रा शिवपुरी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी। अगले दिन चार मार्च को यात्रा गुना जिले से शुरु होगी। गुना जिले के राघौगढ़ में रोड शो होगा। शाम को राजगढ़ जिले में गांधी किसानों से संवाद करेंगे।
सिंह ने बताया कि पांच मार्च को यात्रा राजगढ़ के पचौर और सारंगपुर से उज्जैन जिले के मक्सी में प्रवेश करेगी। इसी दिन राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उज्जैन में युवा अधिकार रैली आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़े : PM मोदी का आज से दो दिन का बंगाल दौरा, तीन राज्य और हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत गांधी छह मार्च को सुबह बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद रोड शो करेंगे। यात्रा दोपहर लगभग 3 बजे रतलाम जिले में पहुंचेगी और शाम को सैलाना में प्रवेश करने के बाद यहां से आगे प्रवेश कर जाएगी।

