MP: नर्सिंग स्टाफ ने की लापरवाही, प्रसव के दौरान फटा गुदा द्वार लगाए गलत टांके

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। जिले के कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी ही लापरवाही सामने आई है, यहां नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान महिला का गुदा द्वार फट गया। इतना ही नहीं नर्सिंग स्टाफ ने गलत टांके भी लगा दिए।

जिससे महिला के पेशाब वाली जगह से मल निकलने लगा, महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी महिला 18 जनवरी को प्रसव के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। महिला का पहला प्रसव जिला अस्पताल में सीजर से हुआ था।

इसके बावजूद कोलारस में नर्सिंग स्टाफ में शामिल हेमलता, तनु और शारदा द्वारा महिला का सामान्य प्रसव करने का जोखिम उठाया और लापरवाही पूर्वक प्रसव भी करवाया। जिससे महिला की योनी में चार डिग्री पैरनियम रैप्चर हो गया। इसके बाद जब नर्सिंग स्टाफ ने उसे ठीक करते समय गलत टांके लगा दिए, इस कारण महिला के पेशाब करने की जगह से मल निकल रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि इतना सब होने के बावजूद चिकित्सकीय स्टाफ महिला को 23 जनवरी तक कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में ही भर्ती किए रहा, जिससे उसकी हालत लगातार पूर्ण रूप से बिगड़ती चली गई।

जब स्थिति बहुत खराब हो गई तो प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिला अस्पताल में डाक्टरों ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज के लिए भी रेफर किया है। मेडिकल कॉलेज में भी महिला का अभी तक पूरी तरह इलाज नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here