न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में सब्जियों की कीमतों ने आग लगी हैं, बाजारों में लाल टमाटर की कीमतों में गजब की तेजी देखी जा रही है। भोपाल में सब्जियों की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय मुख्य रूप से बन गई हैं।
बाजार में लाल टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके साथ साथ धनिया और मिर्च भी 200 से 300 रुपए किलो बिक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आलू और प्याज की कीमतें 40 और 50 रुपए प्रति किलो हो गई हैं।
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर बिट्टन मार्केट सब्जी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरिओम खटीक ने कहा कि यह एक आम बात है। इस मौसम में प्रदेश में टमाटर की फसल अब मुख्य रूप से खत्म हो जाती हैं।
बाजार दूसरे राज्यों से आने वाले टमाटर पर ही अब निर्भर रहता है। यह नाजुक होता है जिससे जल्दी ही खराब हो जाता है। इसलिए व्यापारी भी टमाटर को आयात करने में सावधानी बरत रहे हैं।
इस मौसम में यह समय से नहीं बिक पाया तो सड़कर बहुत ही जल्द खराब हो सकता है। एक जगह से दूसरे जगह लाते जाते समय में भी इनके खराब होने का भी खतरा बना है। जिससे व्यापारियों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए वे कम मात्रा में टमाटर आयात करते हैं और कीमतें बढ़ जाती हैं।

