न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म को पूर्ण रूप से अपना लिया है। रजिया बी अब नंदिनी बन गई है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उसने कहा है कि इस्लाम धर्म में व्याप्त कुरीतियों से परेशान होकर हमने अपना धर्म बदला है।
रजिया ने रामलला के अयोध्या में विराजने के बाद हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू रीति-रिवाज से पूजा पाठ के बाद वह सनातन धर्म में आई है। रजिया बी को सनातन धर्म में वापसी के लिए उसके पति ने भी प्रोत्साहित भी किया।
दरअसल, मंगलवार की रात सदर इलाके के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रजिया को सनातन धर्माचार्यों ने दीक्षा देकर उसकी घर वापसी कराई। रजिया को सनातन धर्म में वापसी के वक्त मंदिर में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोग भी उपस्थित थे। रजिया से नंदिनी बनी महिला ने बताया कि उसे बचपन से ही सनातन धर्म अच्छा लगता था।
सनातन धर्म में बेटियों को पूजा जाता है जबकि इस्लाम में महिलाओं को ताने सुनने पड़ते है। उसने कहा कि इस्लाम में तलाक और बुर्का प्रथा होने से महिलाएं अपनी जिंदगी अपने तरीके से नहीं जी सकती। यही वजह है कि उसने इस्लाम धर्म को त्याग कर सनातन धर्म को अपनाया है। रजिया ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में उसके पति सहित बच्चे भी सनातन धर्म में वापसी करने वाले है।
रजिया ने सनातन धर्म को ऐसे समय पर अपनाया है ,जब अयोध्या में भगवान राम के विशाल रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रजिया ने सनातन धर्म को अपनाया है। हिंदू धर्म सेना के योगेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पहले रजिया बी ने उनसे संपर्क कर सनातन धर्म अपनाने की बात कही थी।
हिन्दू धर्माचार्यों से बात करने के बाद रजिया का हनुमान मंदिर में शुद्धिकरण कर उसे सनातन धर्म की दीक्षा पूर्ण रूप से दी गई। उसकी सनातन धर्म में घर वापसी कराई गयी। जानकारी के अनुसार रजिया को दीक्षा देने के बाद उसका नामकरण कर उसे रजिया से नंदिनी बनाया गया।

