MP :बेटी की चाह थी पैदा हुआ बेटा तो कलयुगी पिता ने अपने 12 दिन के नवजात को उतारा मौत के घाट

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी। एमपी के बैतूल में एक कलयुगी पिता ने अपने ही 12 दिन के नवजात की हत्या कर दी और मोके से फरार हो गया, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

अक्सर हम ये खबरें सुनते हैं कि बेटे की चाहत में नवजात बच्चियां बलि का शिकार होती हैं, बच्चियों की हत्या के कई मामले आए दिन सामने आते हैं, लेकिन इस बार इसके उलट एक मामला सामने आया है।  एमपी के बैतूल जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने ही नवजात बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी पिता ने जब हत्या की वजह बताई, तो पुलिस के होश उड़ गए।  पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  कोतवाली थाना के बजरवाड़ा में बीती रात एक कलयुगी पिता ने अपने 12 दिन के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी।  घटना की वजह जब सामने आई तो पुलिस भी सोच में पड़ गई।

आपको बता दें कि हत्यारे बाप ने नवजात पुत्र का गला सिर्फ इसलिए घोंट दिया, क्योंकि उसे बेटा नहीं बल्कि बेटी की चाहत थी।  फिलहाल नवजात का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में किया गया है, पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने हिरासत में पूर्ण रूप से ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक पत्नि रुचिका के घर से बाहर निकलते ही अनिल पर खून सवार हो गया,उसने घर में ही सो रहे अपने 12 दिन के नवजात बेटे का गला घोंट कर हत्या कर दी और वहां फरार हो गया।

रुचिका ने घर लौटने के बाद अपने मृत बेटे को देखते ही, इसकी सूचना तुरंत अपने भाई को दी, रात में ही डायल-100 से बच्चे का शव लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। टीआई के मुताबिक आरोपी अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here