
न्यूजलिंक हिंदी, गाजीपुर। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। जनाजे के दौरान लगभग पांच हजार की भीड़ शामिल हुई। जब जनाजा कब्रिस्तान के अंदर चला गया तो परिवार के अलावा किसी को भी अंदर जाने को नहीं दिया गया।
#WATCH | Ghazipur, UP: Chaos erupted during the burial rites of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari after his supporters broke the barricading in order to enter the cemetery ground. pic.twitter.com/EgDOkcBPU2
— ANI (@ANI) March 30, 2024
ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: 18 साल पांच महीने बाद ताबूत में रात 1:15 बजे घर आये, 8.32 घंटे में गाजीपुर पहुंचा शव
इससे पहले मुख्तार का शव शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे बांदा से काफिले के साथ निकला था जो देर रात डेढ़ बजे के आस-पास गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। यहां पहले से ही हजारों की भीड़ शव का इंतजार कर रही थी। लेकिन पुलिस ने कड़ी मुस्तैदी दिखाई और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
#WATCH | Mohammadabad | SP Gazipur says, "The last rites will be conducted as per rituals at 10am today. The body is kept at his home right now. Adequate police and paramilitary personnel are deployed."#UttarPradesh pic.twitter.com/a43jJ2pRAV
— ANI (@ANI) March 30, 2024
हुड़दंग और नारेबाजी का प्रयास
जनाजे के बाद भीड़ ने नारेबाजी और हुड़दंग करने का प्रयास जरूर किया लेकिन पुलिस अब ऐसे लोगों की पहचान करने में जुटी है। गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि काफी लोग वापस लौट गए, बाकी लोग धीरे-धीरे जा रहे थे। जिन लोगों ने हुड़दंग करने का प्रयास किया है। उनकी वीडियोग्राफी कर ली गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके द्वारा आचार-संहिता का उल्लंघन करके किसी तरह की नारेबाजी की गई है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
