न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्यार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार दिए गए हैं। वाराणसी कोर्ट ने फर्जी ढंग से शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है।
सजा के बिंदु पर कोर्ट बुधवार यानि 13 मार्च को फैसला सुनाएगी। वाराणसी की विशेष न्यायाधीश (MP-MLA) अवनीश गौतम की कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला के लिए 12 मार्च की तिथि मुकर्रर की थी।
ये भी पढ़े : राजस्थान के जैसलमेर में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, युद्धभ्यास में पहुंचने की थी सूचना, मचा हड़कंप
मुख्तार अंसारी के खिलाफ यह तीसरा मुकदमा है जिसमें अदालत द्वारा सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले अवधेश राय हत्याकांड और कोयला व्यवसायी नंद किशोर रुंगटा के भाई महावीर प्रसाद रूंगटा को धमकाने के मामले में यहां की अदालत सजा सुना चुकी है।

