Mumbai: उद्धव गुट के विधायक और सहयोगियों के 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

भूमि उपयोग की शर्तों में कथित रूप से हेरफेर करके जोगेश्वरी में एक होटल के निर्माण के मामले के संबंध में यह छापेमारी की जा रही है।

0
225

न्यूज़लिंक हिंदीं। उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर और उनके पार्टनर से जुड़े 7 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। भूमि उपयोग की शर्तों में कथित रूप से हेरफेर करके जोगेश्वरी में एक होटल के निर्माण के मामले के संबंध में यह छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े : मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी से आईसीसी ने आग्रह करते हुए कहा- लक्षद्वीप में करें निवेश

पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने बृहन्मुंबई के साथ अपने समझौते का उल्लंघन करके जोगेश्वरी में एक लक्जरी होटल के निर्माण के संबंध में रवींद्र वायकर, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। वायकर और पांच अन्य पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामला दर्ज किया था। ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला ईओडब्ल्यू की एफआईआर पर आधारित था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एजेंसी मुंबई में करीब सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इनमें वायकर और उसके कुछ सहयोगियों तथा अन्य के परिसर भी शामिल हैं। वायकर (64) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिवसेना के विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ये भी पढ़े : National Sports Awards 2023: सात्विक-चिराग को खेल रत्न, क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार

ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें विधायक पर एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस डील से बीएमसी को भारी नुकसान हुआ।

क्या है आरोप?
वायकर पर बीएमसी खेल के मैदान के लिए आरक्षित भूखंड पर 5 स्टार होटल बनाने की अनुमति प्राप्त करके बीएमसी को 500 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। वायकर महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं, जो जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वायकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here