मुंबई पुलिस ने चेतावनी देते कहा- अटल सेतु को न बनाएं ‘पिकनिक स्पॉट’, सेल्फी-तस्वीरें क्लिक करने पर होगी FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को शुरू किया गया अटल सेतु मुंबई वासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। ब्रिज शुरू होने के बाद से लोग सेतु पर पहुंचकर और सड़क के बीचो बीच गाड़ी रोककर सेल्फी लेते और वीडियो बनाते हुए नजर आए हैं।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को शुरू किया गया अटल सेतु मुंबई वासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। ब्रिज शुरू होने के बाद से लोग सेतु पर पहुंचकर और सड़क के बीचो बीच गाड़ी रोककर सेल्फी लेते और वीडियो बनाते हुए नजर आए हैं। हैरानी की बात तो यह रही कि कुछ लोग तो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी नजर आए और खतरों से खेलते हुए तस्वीरें खिंचवाते रहे।

ऐसे में ये सब देखते हुए मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी की अटल सेतु ‘कोई पिकनिक स्पॉट’ नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं कि वहां पर गाड़ी रोककर अपनी तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, लोग सोशल मीडिया पर अटल सेतु की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। देखा गया कि लोग वहां पर अपनी गाड़ी रोक कर मानो ‘पिकनिक’ मना रहे हों। जिसके बाद पुलिस ने ये चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें :ईरान ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, बलूच आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना, बौखलाए PAK ने दी चेतावनी

मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग पुल पर गंदगी मचा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें पुल पर गंदगी देखा गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि अटल सेतु पर रुक कर तस्वीरें क्लिक करना “अवैध” है। साथ ही कहा कि अब अगर लोग यहां रुकते हैं और सेल्फी क्लिक करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुंबई पुलिस ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अटल सेतु वाकई देखने में आनंद देता है लेकिन इसपर रुकना और तस्वीरें क्लिक करना अवैध है। आप अगर यहां रुकते हैं तो आप पर एफआईआर हो सकती है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैसे अटल सेतु को ‘पिकनिक स्पॉट’ समझकर वहां रुक कर सेल्फी और तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi: CM केजरीवाल के ‘सुंदरकांड पाठ’ पर AIMIM सुप्रीमो ने तंज कसते हुए कहा- बीजेपी का छोटा रिचार्ज

अटल सेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को उद्घाटन किया था। इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) भी कहा जाता है। यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है। इसके उद्घाटन के बाद लोगों को देखा गया कि वे पुल पर अपने वाहन रोक कर एंजॉय कर रहे थे। सेल्फी क्लिक कर रहे थे और समुद्र के मनमोहक नजारे का मजा ले रहे थे। हालांकि, यह खतरनाक हो सकता था और इससे सड़क दुर्घटनाएं हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here