कानपुर में अतिक्रमण पर नगर आयुक्त का एक्शन, पूरे शहर में गरजा बुलडोजर, फुटपाथ कराए खाली

0
86
फजलगंज चौराहा से भाटिया चौराहा तक फुटपाथ को खाली कराया गया।

कानपुर, न्यूजलिंक हिंदी। नगर आयुक्तके निर्देश शनिवार को मोतीझील और फजलगंज चौराहा से भाटिया चौराहा तक अतिक्रमण  अभियान चला। मुख्य मार्ग सड़क व ग्रीन बेल्ट पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। मोतीझील के बाहर लगने वाली दुकानों, ठेलों को भी नगर निगम ने हटा दिया। इसके साथ ही कालपी रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर काम करने वालों से नगर निगम ने जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के यह अभियान लगातार चलेगा।

जोन-5 के अंतर्गत फजलगंज चौराहा से विजय नगर चौराहा होते हुए अर्मापुर नहर तक पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। अभियान के दौरान 05 झोपड़ी, 06 गुम्टी सहित कुल 25 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गय। इसके साथ ही 32000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में जोनल अभियन्ता अतुल पाण्डेय, राजेश कुमार, कर अधीक्षक मिथिलेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अनुराग पाण्डेय आदि रहे।

मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कानपुर के समग्र विकास हेतु गठित उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति की बैठक में दिये गये निर्देश के पर शनिवार को मैनावती मार्ग में अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। नगर निगम से सम्बन्धित प्रकरण में सुबह 08.30 बजे से 10.30 बजे तक जोनल अधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 56 अस्थाई एवं 7 स्थाई अतिक्रमण हटाये गये। संतोष विश्वकर्मा सहायक अभियन्ता जोन-6, प्रवर्तन दल मौजूद रहा।

नगर निगम ने ग्रीनपार्क से एल्गिन मिल, ग्वालटोली तिराहे, सीएसए चौराहे से रैना मार्केट, आर्यनगर चौराहा से वीरेन्द्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर जलकल कार्यालय तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान दोनों पटरियों पर अवैध रूप से लगे अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया गया। प्रवर्तन दल ने 30 ठेले, 12 गुमटी, 1 कबाड़ टेम्पो की चेचिस, 60 स्टैन्डी, 60 बैनर, 60 क्यास्क एवं आर्यनगर चौराहे पर स्थित हनुमान मर्दिर के सामने केसरवानी डोसा शाप का फुटपाथ पर लगा डोसा काउंटर सहित चार ट्रक सामान जब्त किया। जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में जोनल अभियंता आरके तिवारी, कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, नफीस अहमद, विनीत वर्मा, शेषधर विश्वकर्मा, विनीत पाठक आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here