अधजले शव की हत्या : युवती के अधजले शव का मामला, दुष्कर्म की आशंका में बनाई गई स्लाइड, ज्वलनशील पदार्थ से जलाया भी गया

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में मिले युवती के अधजले शव का मंगलवार को तीन डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम भी हुआ। युवती के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं।

सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। शिनाख्त मिटाने के लिए शरीर पर ज्लवनशील पदार्थ डालकर जलाया भी गया था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका में स्लाइड बनाई गई। बाल, खाल के नमूने भी लिए गए हैं।

गढ़ी सुजानपुर रेलवे अंडरपास पुलिया के समीप शुक्रवार शाम 33 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला था। शव चादर के अंदर काली पॉलिथीन में बंधा था। शव की शिनाख्त बिल्कुल भी नहीं हो सकी है।

तीन दिन बाद मंगलवार को तीन डाक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में युवती का पोस्टमार्टम हुआ। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। शरीर के अंगों व बाल के नमूने लिए गए हैं। युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

पहचान मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाया भी गया है। राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को भेजे पत्र भी लिखा है।

और उसमे लिखा कि युवती को जलाकर रेलवे लाइन के पास फेंका गया है। यह घटना बहुत ही गंभीर है। पत्र में कहा गया है कि घटना की जांच कराकर दो सप्ताह के अंदर अवगत कराया जाए। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम की जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में लगातार जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here