मस्क ने गाजा में स्टारलिंक इंटरनेट देने का किया ऐलान, बौखलाया इजरायल, दे दी चेतावनी

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बाद गाजा पट्‌टी पर संचार और इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी, जिसके बाद एलन मस्क मदद के लिए आगे आए हैं। एलन मस्क ने एलान करते करते हुए कहा कि वो गाजा पट्‌टी में मानवीय राहत के लिए अपनी स्टारलिंक की इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएंगे।

0
97

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बाद गाजा पट्‌टी पर संचार और इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी, जिसके बाद एलन मस्क मदद के लिए आगे आए हैं। एलन मस्क ने एलान करते करते हुए कहा कि वो गाजा पट्‌टी में मानवीय राहत के लिए अपनी स्टारलिंक की इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएंगे। वहीं एलन मस्क के इस कदम के बाद इजरायल बौखला गया है। इजरायल ने धमकी देते हुए कहा कि इजरायल इससे लड़ने के लिए सभी साधनों का उपयोग करेगा।

ये भी पढ़े : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा आरोपों पर बयान देते हुए कहा- अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं दर्शन हीरानंदानी को पैसे दे सकती हूं।’

इजराइली मंत्री ने दी वार्निंग
स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस को मान्यता प्राप्त सहायता संगठन के लिए चालू किया जाएगा। इजराइल को डर है कि हमास भी स्टारलिंक कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर सकता है। इजराइली मंत्री ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है। करही ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि गाजा में स्टारलिंक कनेक्टिविटी को रोकने के लिए इजराइल हर कोशिश करेगा।

ये भी पढ़े : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से मुस्लिमों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने का किया वादा , ट्रंप ने कहा कि ‘क्या आपको यात्रा प्रतिबंध याद है?

अमेरिकी सांसद के निशाने पर इजराइल
अमेरिकी सांसद Alexandria Ocasio-Cortez ने X पर इजराइल द्वारा गाजा में इंटरनेट ब्लॉक करने पर सवाल उठाया था। उनके पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने गाजा में स्टारलिंक सपोर्ट देने की बात कही। इससे पहले रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान ऐसी खबरें आई थी कि एलन मस्क ने यूक्रेन के लिए स्टारलिंक की सुविधा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here