Muzaffarnagar: शिक्षक और सिपाही के बीच हुआ विवाद, नशे में एसएसपी आवास के सामने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

बता दे कि नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी, मुजफ्फरनगर। शिक्षक और सिपाही के बीच वाद -विवाद इतना बाद गया कि शिक्षक की गोली मारकर सिपाही ने हत्या कर दी गई। बता दे कि नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था। वहीं रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे। इस दौरान सिपाही से कहासुनी हो गई। नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां चला दी। शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था। सिपाही भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात था।

ये भी पढ़ें : बरेली से सपा को बड़ा झटका: आंवला चेयरमैन आबिद अली बसपा में शामिल, जानें किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here