Nagaur News :बेटा बना कातिल अपने ही माता-पिता और बहन की करी हत्या,ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के नागौर में सनसनी खबर सामने आई जब घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला पादूकलां थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार रात दंपति और उनकी बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

मर्डर के आरोप में दंपति के बेटे को हिरासत में लिया गया है। थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पादूकलां कस्बा निवासी दिलीप सिंह उनकी पत्नी राजेश कंवर और बेटी प्रियंका  की धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पारिवारिक कलह की वजह से तीनों की हत्या का संदेह दंपति के बेटे पर जताया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

पुलिस मामले की पूर्ण रूप से जांच कर रही है। नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में ये चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा कि पादूकलां में एक पुत्र ने अपने ही माता-पिता और बहन की दर्दनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया।  मामले में तीनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

मामले में यह सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद खुद ही चलकर थाने आया और उसने खुद को ही सरेंडर कर दिया। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। लेकिन पादूकलां में एक शख्स के अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या कर देने की घटना करने से पूरा कस्बा हैरान है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पादूकलां थानाधिकारी ने एसपी सहित आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। एफएसएल, एमओबी की टीमें मौके पर पहुंच जांच कर रही हैं। जाँच के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here