Varanasi में जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान Nana Patekar ने खोया आपा, फैन को जड़ा थप्पड़

नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में अपनी फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब वाराणसी से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से वे एक विवाद में फंस गए हैं।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी। नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में अपनी फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब वाराणसी से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से वे एक विवाद में फंस गए हैं। दरअसल शहर में अपनी शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है जिसके बाद अब वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें कि बनारस में फिल्म जर्नी की शूटिंग चल रही है। कुछ दिन पहले अस्सी घाट पर काशी की मस्त मौला जिंदगी की कहानी को समेटे जर्नी फिल्म का मुहूर्त रामधुन के बीच संपन्न हुआ। सूट बूट में पहुंचे सिने अभिनेता नाना पाटेकर ने लाइट, कैमरा, एक्शन… के बाद अभिनय शुरू किया। इस दौरान उनके साथ कलाकार डमरू, झाझ, मंजीरा बजाते दिखाई दिए। इससे पहले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सेट पर ही उनका स्वागत किया। महापौर ने फिल्म के पहले दृश्य का मुहूर्त फि्लप बजाकर किया।

ये भी पढ़े : Chhath Puja 2023: छठ पूजा को लेकर कानपुर में रोडवेज ने लिया बड़ा कदम, उतारीं इतनी बसें

नाना पाटेकर की फैंस को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पाटेकर किसी मार्किट में सड़क पर ब्राउन कलर के सूट और सिर पर हैट पहने दिख रहे हैं। इस दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आता है और सेल्फी क्लिक करने लगता है। तभी नाना पाटेकर झुंझला जाते हैं और फैन के सिर पर जोरदार थप्पड़ मारते हैं।

सख्त मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं नाना पाटेकर
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अपने सरल स्वभाव के साथ-साथ सख्त मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी नाना पाटेकर ने वाराणसी में वाहनों के शोर आवाज और अनुशासनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़े : IND vs NZ: आज वानखेड़े में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला, कई सुपरस्टार आएंगे सेमिफाइनल मैच देखने

सेंसर बोर्ड के दायरे में होने चाहिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
गदर-2 के बाद जर्नी फिल्म का निर्देशन कर रहे अनिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान मीडिया से कहा कि सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं होने के चलते ओटीटी कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गया है। इसे उचित नहीं कहा जा सकता। बेशक यह हमारे हाथ में है कि हम क्या देखें, क्या ना देखें लेकिन इसका यह कतई यह मतलब नहीं है कि दर्शकों को कुछ भी परोसा जाए। किसी को भी बाउंड्री लाइन तोड़ने का हक नहीं है। यह भी सच है कि ओटीटी के कारण कई लोगों को काम मिला है। कई नए कलाकार चमके हैं लेकिन इसे सेंसर बोर्ड के दायरे में लाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here