‘जय श्री राम’ लिखकर नयनतारा ने मांगी माफी, फिल्म अन्नापूर्णी के जरिए भगवान श्री राम का अपमान करने का आरोप

नयनतारा साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़े हैं। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी। नयनतारा साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़े हैं। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद 29 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म अन्नपूर्णी को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। दरअसल, फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। विवादों के बीच अब नयनतारा ने माफी भरा नोट लिखा है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से माफी मांगी है। ये एक लंबा चौड़ा पोस्ट है जिसकी शुरुआत ही एक्ट्रेस ने जय श्री राम लिखकर की है। उन्होंने लिखा कि वो ये नोट बेहद भारी मन से लिख रही हैं। इसके आगे एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कहा कि अन्नपूर्णी सिर्फ एक फिल्म नहीं है ये लोगों को उनकी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

मैं भगवान पर विश्वास रखती हूं- नयनतारा
आगे नयनतारा लिखती हैं, ‘मैंने और मेरी टीम ने कभी किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं सोची और हम इस मामले की गहराई समझते हैं। अकसर मंदिरों में जाने वाली और भगवान पर विश्वास रखने वाली मैं पहली बार कुछ इंटेशनली करूंगी। जिन भी लोगों को इससे ठेस पहुंची है, मैं उनसे तहे दिल से माफी मांगती हूं। फिल्म अन्नापूर्णी बनाने का मकसद लोगों को प्रेरित करना था, न की ठेस पहुंचाना।’ नयनतारा ने आगे लिखा है, ‘पिछले 2 दशकों के मेरे फिल्मी करियर में मेरा एक ही मकसद रहा है, पॉजीटिविटी फैलाना और एक दूसरे से सीखना।’

ये भी पढ़े: Pran Pratistha: उत्तराखंड में 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का आदेश, कर्मचारी नाखुश

क्या है पूरा मामला?
थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नयनतारा स्टारर फिल्म अन्नापूर्णी के एक सीन में भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताया गया था, जिसके चलते फिल्ममेकर्स, नेटफ्लिक्स और नयनतारा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने 6 जनवरी को फिल्म अन्नापूर्णी के मेकर्स के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि मेकर्स ने भगवान श्रीराम का अपमान कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

ये भी पढ़े: TMC की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, तीन दिन पहले मिला था नोटिस

शिकायत के अलावा भी रमेश सोलंकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर फिल्म की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने लिखा है, ‘मैंने एंटी हिंदू जी और एंटी हिंदू नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। जिस समय पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रही है, उस समय ये एंटी हिंदू फिल्म अन्नापूर्णी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसे जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और त्रिदेंत आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here