‘न मोदी से डरना, न शाह से…’, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर दिया बयान

साथ ही हैदराबाद से सांसद ने इस दौरान और लोगों को भी सलाह दी कि वे न तो पीएम मोदी से डरें और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से डरें वे सिर्फ और सिर्फ ऊपर वाले से डरें।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह अल्लाह के सिवाय किसी से नहीं डरते हैं फिर चाहे वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों न हों। साथ ही हैदराबाद से सांसद ने इस दौरान और लोगों को भी सलाह दी कि वे न तो पीएम मोदी से डरें और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से डरें वे सिर्फ और सिर्फ ऊपर वाले से डरें।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में AAP को बड़ा झटका, राज्य इकाई के प्रमुख ने दिया इस्तीफा

AIMIM चीफ की ओर से बातें बुधवार (17 जनवरी, 2024) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच एक्स (पूर्व में टि्वटर) के जरिए कहीं गईं। उन्होंने 36 सेकेंड्स का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था, “हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से (अल्लाह के संदर्भ में) से डरते हैं बाकी किसी से भी नहीं डरते हैं।”

उन्होंने इस दौरान जो वीडियो क्लिप शेयर की थी, उसमें वह जनसभा के दौरान शायराना अंदाज में कहते नजर आए- हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से (अल्लाह के संदर्भ में) से डरते हैं। बाकी किसी से भी नहीं डरते हैं। जो मैं गुनहगार हूं, खताकार हूं, सियाकार हूं…मैं क्या हूं, मेरे रब को मालूम मगर मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं और तुमको भी बोलने आया हूं कि न मोदी से डरना, न शाह से डरना और न हुकूमत से डरना…किसी से नहीं डरना सिर्फ अल्लाह से डरना।

ये भी पढ़ें : संपदा निदेशालय की तरफ से Mahua Moitra को जारी हुआ नोटिस, ‘जल्द खाली करें सरकारी बंगला’

असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब देश में राम के नाम पर कथित तौर पर सियासत हो रही है। यूपी के अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी, 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले सियासी सूरमाओं से लेकर संतों के बीच जुबानी संग्राम देखने को मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here