न झुके न डरे हमें अपनी टीम पर पूर्ण रूप से गर्व है,स्वाति मालीवाल से खास बातचीत में जानिए

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।  स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनेंगी।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का नाम पूर्ण रूप से  प्रस्तावित किया है।  स्वाति मालीवाल भारत की एक चर्चित एक्टिविस्ट हैं और डीसीडब्ल्यू की वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।

आप ने स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है।  उम्मीदवार के ऐलान के बाद उन्होंने दिल्ली महिला आयोग के अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया।  स्वाति बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत से महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाती चली आ रही हैं।  वो महिलाओं को लेकर कई कैंपेन और आंदोलनों से जुड़ी भी रही हैं।

स्वाति मालीवाल को साल 2015 में दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।  बतौर अध्यक्ष उन्होंने एसिड अटैक, यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान निकालने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।  महिलाओं के कल्याण और उनके अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों के चलते आज वो भारत में सामाजिक एक्टिविज्म के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख चेहरा बन गई  है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here