न्यूजलिंक हिंदी। Nepal Earthquake: पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद फंसे लोगों को बचाने का कार्य जारी है। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 लोगों की जान गई है। वहीं, अब पीएम नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ जाजरकोट पहुंचे और कल रात क्षेत्र में आए भूकंप से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप
शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।
Nepal Prime Minister Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’ leaves for earthquake-affected areas of the country.
(Pics Source: Nepal officials) pic.twitter.com/fgxK2Ttep6
— ANI (@ANI) November 4, 2023
40 सेकंड तक लगे झटके
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, रात 11.47 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके भारत में भी करीब 40 सेकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई जिलों में झटके मेहसूस किये गए। इस दौरान घरों से भी लोग बाहर निकल आये थे।

प्रधानमंत्री प्रचंड ने दुख जताया
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है। वहीं, उन्होंने देश के भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा कदम, कंपनी ने बैन कर दिए हैं लाखों Accounts, जानिए डिटेल्स
#WATCH | Nepal PM Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’ arrives in Jajarkot and meets the people affected by the earthquake that struck the region last night.
The death toll in the 6.4 magnitude earthquake stands at 129.
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/sty7recDgR
— ANI (@ANI) November 4, 2023

