न्यूज़लिंक हिंदी। वेस्ट दिल्ली के छाबला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ , एक घर में आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार तड़के द्वारका जिले के छावला स्थित प्रेम नगर में ये हादसा हुआ।
एक घर में लगी आग ने चार लोगों की जिंदगी मुख्य रूप से छीन ली। यह चारों एक ही परिवार के सदस्य थे पति-पत्नी और उनके दो बेटों की आग के बाद दम घुटने से मौत हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच मुख्य रूप से कर रही है।
द्वारका जिले के छावला थाना इलाके स्थित प्रेम नगर में मंगलवार तड़के एक घर में अचानक आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई फायर विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3:30 बजे सूचना मिली कि प्रेम नगर के मकान में आग लग गई है।
जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल की गाड़ी को तुरंत भेजा गया। फायर विभाग की जानकारी के मुताबिक आग लगने की शुरुआत इनवर्टर से हुई और फिर उस आग ने पास ही में रखे सोफा को अपनी चपेट में ले लिया।
इस बीच घर के लोग सोए हुए थे और उन्हें आग के बारे में पता नहीं चल पाया और दम घुटने से चारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस और फायर विभाग जब मौके पर पहुंची थी तो बेहोशी की हालत में पड़े सभी चारों लोगों को राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

