New Delhi : आतिशी की बिगड़ी तबीयत तुरंत अस्पताल में कराया गया भर्ती, हाईकोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में गहरे जल संकट के बीच मंत्री आतिशी अनशन पर पांच दिन से बैठी थी। अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को क्या आज जमानत मिलेगी, इस पर हाईकोर्ट का फैसला मुख्य रूप से आ सकता है। जूलियन असांजे को लेकर बड़ा अपडेट है, विकिलीक्स के संस्थापक को पांच साल बाद जेल से रिहाई मिली है। दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत है। हालांकि, झमाझम बारिश का इंतजार राजधानी के लोग कर रहे।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तबीयत पूर्ण रूप से बिगड़ गई है। दिल्ली में जल संकट और हरियाणा सरकार की ओर से पानी रोके जाने का दावा करते हुए वो अनशन पर बैठी थी। सोमवार रात अचानक उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि रात से ही अतिशी का ब्लड शुगर लेवल बहुत ही नीचे गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल केवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव दे पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here