New Delhi Live: केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुचें, मामले की सुनवाई शुरू, मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है। केजरीवाल को कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी ED, 10 दिन की रिमांड की करेगी मांग

0
509

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की गिरफ्त में हैं। बता दे कि करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है। केजरीवाल को कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी ED, 10 दिन की रिमांड की करेगी मांग।

कोर्ट रूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को‌ अंदर जाने से रोक दिया। इस पर मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हो ग‌ई।

ईडी की ओर से एएसजे जेवी राजू ने कहा कि हमने कानून से जुड़ी हर प्रक्रिया का पालन करते हुए कल रात 9:05 बजे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वहीं
कोर्ट रूम के बाहर वकील हंगामा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोर्ट रूम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘ईडी अरविंद केजरीवाल को आने और जांच में सहयोग करने के लिए कह रही थी। लेकिन वह बहाने बनाते रहे और 10 दिवसीय विपश्यना कार्यशाला में चले गए। अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने खुद यह स्थिति पैदा की है और इन सबका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।’

ऐसे में डीडीयू मार्ग पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगभग समाप्त हो गया है। 2:30 बजे करीब मुख्यमंत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया जाएगा, इसलिए यहां पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

बता दे कि अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया है। उन्होंने निचली अदालत में मामले की सुनवाई के चलते ऐसा किया है। उनके वकील अभिषेक मनू सिंघवी ने इस बारे में बेंच को जानकारी दी है।

चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ डीएमके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा, हम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।

डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐस में एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट तक यह मामला पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनकी मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरवालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे विरोध प्रदर्शन को रोका जा रहा है। आईटीओ पर हम जा नहीं सकते। एक मिनट हुआ आईटीओ पर आए हुए, लेकिन पुलिस वाले हमें फेंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें :JNU Students Union Elections: छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 24 मार्च को गिनती

जानकारी के लिए बता दे कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को यहां से चले जाने की दिल्ली पुलिस ने अपील की है। पुलिस ने कहा कि नहीं तो हमें बल प्रयोग करना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी बार-बार यह कह रहे हैं कि यहां पर धारा 144 लागू है इसलिए तुरंत यहां से चल जाएं, यहां पर लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दस बजे आप ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कल के हालात को देखते हुए अधिक संख्या में आप कार्यकर्ताओं के ईडी मुख्यालय और भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंचने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: आलोक मिश्रा होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, पदाधिकारी ने किया खुलासा, आधिकारिक लिस्ट आज होगी जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here