New Delhi News :जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक ए हुर्रियत’ संगठन पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के संगठन तहरीक ए हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध यूएपीए के तहत पूर्ण रूप से लगाया गया है।  कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीग पर भी बैन लगाया था

जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में बनी हुई है,मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया है।  गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर यूएपीए के तहत बैन लगाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया, ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया हैं।

गृहमंत्री ने लिखा, “यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में भी शामिल हुए है। यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी भी रखा हुआ  है।

आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया था कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में पूर्ण रूप से शामिल हैं और आतंकवादी गतिविधियों का में समावेश शामिल हैं और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं।  लोगों को जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते भी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here