New Delhi News : देश में हर घंटे 51 महिलाएं हो रहीं अपराध की शिकार ,होती हैं हर घंटे 3 लोगों की हत्या

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। देश में हर घंटे 51 महिलाओ के खिलाफ अपराध की 51 घटनाएं हो रहीं हैं। और इतने ही समय में 3 लोगों की हत्या कर दी जाती हैं।
2021 में यह आंकड़ा 29,272 और 2020 में महिलाओ के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 अपराध के मामले दर्ज किए गए ,जो कि 2021 4,28,278 मामलो की तुलना में 4 फ़ीसदी अधिक हैं।

दिल्ली पुलिस अपनी वेबसाइट में अपराध के आंकड़े हर महीने या डेढ़ महीने में अपडेट किया करती थी। लेकिन जुलाई 2022 से इसे अपडेट करना बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से भी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल भर का लेखा-जोखा पेश किया जाता था, जो इस साल नहीं हुआ है।

इसलिए दिल्ली में हुए साल 2022 और इस साल नवंबर 2023 तक के क्राइम डेटा की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। अब एनसीआरबी के 2022 के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि दिल्ली की हर एक लाख में से 189.9 महिलाएं अपराध का शिकार हुई हैं।

देश के 19 महानगरों में दिल्ली के बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां 6176 महिलाएं क्राइम का शिकार हुईं। तीसरे नंबर पर 3924 के साथ बेंगलुरू है। दिल्ली में 1204 रेप केस दर्ज हुए, जो सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद जयपुर का नंबर है, जहां 497 केस दर्ज हुए थे।

इसी तरह दिल्ली में पॉक्सो एक्ट के तहत 2022 में 1529 मामले सामने आए। मुंबई 1195 केसों के साथ दूसरे नंबर पर है। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे सबसे ज्यादा 20,762 केस हुए। इसके बाद मध्य प्रदेश (20415) और उत्तर प्रदेश (18682) का नंबर है। रेप के राजस्थान में 5399 और यूपी में 3690 केस दर्ज हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here