New Delhi : पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा मरीज, पेट के अंदर से निकला जिंदा कॉकरोच

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहाँ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 23 वर्षीय व्यक्ति के पेट से कॉकरोच को एंडोस्कोपी कर निकाला गया।

तब डॉक्टर्स के होश उड गए जब उन्हें मरीज की छोटी आंत में 3 सेमी का जिंदा कॉकरोच मिला, वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर डॉ. शुभम वत्स्या की टीम ने 10 मिनट की एंडोस्कोपिक प्रोसेस के जरिए कॉकरोच को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती होने पर मरीज ने पिछले 2-3 दिनों से पेट में दर्द और भोजन डाइजेस्ट ना होने की शिकायत भी की थी।

इसके बाद डॉ. वत्स्या और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी कराने की सलाह भी दी, इस जांच के दौरान मरीज की छोटी आंत में एक जीवित कॉकरोच भी मिला। मेडिकल टीम ने एंडोस्कोपिक से कॉकरोच को बाहर निकाला। कॉकरोच को निकालने के लिए दो चैनलों से लैस एक एंडोस्कोप का उपयोग भी किया गया।

डॉक्टर ने ये भी कहा कि हो सकता है कि मरीज ने खाना खाते समय कॉकरोच को निगल लिया हो फिर ऐसा भी हो सकता है कि कॉकरोच सोते समय उसके मुंह में चला भी गया हो। अगर कॉकरोच को समय रहते नहीं निकाला जाता, तो यह गंभीर और संभावित रूप से घातक बीमारियों की गंभीर वजह भी बन सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here