New Delhi : हवाओं ने लगाया ब्रेक,41 डिग्री रहा पारा लेकिन उमस ने छुड़ा दिए पसीने,25 से 27 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, लेकिन इसमें भी नमी की वजह से लोगों को 50 डिग्री तक की गर्मी महसूस हुई। अगले दो दिनों तक हीट इंडेक्स 51 से 56 डिग्री तक रह सकता है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने चुनाव वाले दिन 25 मई को लू का रेड अलर्ट वापस ले लिया है।

अब इस दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अधिकतम तापमान 46 की बजाय 44 डिग्री तक रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं रहेंगी। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। रात के समय कुछ जगहों पर लू की स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है।

इसके बाद 25 से 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 से 30 डिग्री रह सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।

कुछ जगहों पर लू की स्थिति रह सकती है। वहीं, 28 से 29 मई के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। इन दोनों दिन आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

वोटिंग वाले दिन शनिवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट वापस मुख्य रूप से ले लिया है और इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान 46 की बजाय 44 डिग्री पर सिमट सकता है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। कुछ जगहों पर लू की स्थिति भी रहेगी। 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here