New Delhi : योगेंद्र यादव का बड़ा दावा,कहा कि 4 जून को एनडीए के खिलाफ होंगे नतीजे,बढ़ा दी मोदी-शाह की टेंशन

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के अब तक 4 चरण पूरे हो चुके हैं और अब तीन चरणों की कहानी और बाकी है। इसके बाद 4 जून को क्लियर हो जाएगा कि देश की बागडोर अब किसके हाथों में होगी। इंडिया गठबंधन अब तक पूरे हुए 4 चरणों और वोटिंग प्रतिशत से काफी गदगद है। उनका मानना है कि मोदी सरकार की अब विदाई होने वाली है।

दूसरी ओर एनडीए 400 पार के अपने दावे पर कायम है,लेकिन इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव का अनुमान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मुख्य रूप से टेंशन दे सकता है। योगेंद्र यादव ने दावा किया है कि 4 चरण की वोटिंग के बाद एनडीए का आंकड़ा 272 से नीचे चला गया है। उन्होंने यह सारी बात एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कही हैं।

योगेंद्र यादव से सवाल किया गया कि आप जो दावा कर रहे हैं वो तो काफी हैरान करने वाला है। इसपर योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं मुख्य रूप से पॉलिटिकल वर्कर हूं और राजनीतिक कार्यकर्ता झूठ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि मैं कोई एग्जिट पोल या हवा में दावा नहीं कर रहा हूं। मैं यह सब ग्राउंड पर जाकर, कई जगह घूमने, लिखने, सुनने और लोगों से बात करने के बाद बता रहा हूं।

यादव ने कहा कि चुनाव शरू होने से पहले मैंने अनुमान लगाया था कि इस बार इसके बहुत चांस हैं कि बीजेपी 250 से नीचे रह सकती है। हालांकि इसे लेकर मैं बहुत आश्वस्त नहीं था। जब मैंने घूमना शुरू किया, लोगों से बात की और सुना तब मैं अपने निष्कर्ष पर मुख्य रूप से पहुंचा। योगेंद्र यादव ने चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि बीजेपी यह सोच रही है कि वह 2019 के भी नंबर को भी पार कर जाएगी, लेकिन वह गलत है।

जो मैंने ग्राउंड पर जाकर देखा,परखा और लोगों से बात की, उसके बाद तो बीजेपी 250 के भी नीचे रहेगी और एनडीए 268 सीट तक जाएगी। बीजेपी 250 से कितना नीचे रहती है, वह एक डिबेट का विषय भी हो सकता है। योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि मैं अपनी तरफ से साफ कर दूं कि एनडीए तीसरी बार सत्ता में बिल्कुल नहीं आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here