New Year 2024: गोवा पर्यटकों को New Year में मुफ्त मिल रही हैं ये पांच चीजें, उठा सकते हैं आप भी फायदा

आपको 1 जनवरी की छुट्टी मिल रही है तो तीन दिन के ट्रिप के लिए गोवा घूमने जा सकते हैं। सर्दियां भी बढ़ गई हैं, ऐसे में गोवा का ट्रिप बेहतर विकल्प है।

0
320

न्यूज़लिंक हिंदी, गोवा। नया साल बस कुछ ही दिनों में आ रहा है। ऐसे में नए साल के स्वागत को लेकर कई तरह की तैयारियां और योजनाएं लोगों ने बना ली है। इस मौके पर लोग घर से बाहर कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं। सफर के लिए देश विदेश के पर्यटन स्थलों पर जाते हैं।

30 और 31 दिसंबर को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार है। वहीं अगर आपको 1 जनवरी की छुट्टी मिल रही है तो तीन दिन के ट्रिप के लिए गोवा घूमने जा सकते हैं। सर्दियां भी बढ़ गई हैं, ऐसे में गोवा का ट्रिप बेहतर विकल्प है।

बता दे कि गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। खूबसूरत बीच के लिए गोवा में समुद्र किनार न्यू ईयर इव में पार्टी का आयोजन होता है। जानकारी के अनुसार, नए साल पर लोगों को गोवा में पांच चीजें मुफ्त मिल रही हैं। आप भी गोवा जा रहे हैं तो इन पांच चीजों को मुफ्त में ले सकते हैं।

फ्री में घूमें गोवा फोर्ट
गोवा समुद्र के अलावा फोर्ट के लिए भी फेमस है। इस नए साल पर आप गोवा के फोर्ट को आप भी में घूम सकते हैं। यहां छापोरा फोर्ट, तिराकल फोर्ट, कॉरजुम फोर्ट रेस मैगोस फोर्ट, मोर्मुगाव फोर्ट जा सकते हैं। एडवेंचर के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं।

नाइट क्लब पार्टी फ्री
गोवा अपनी नाइट पार्टी लाइफ के लिए भी फेमस है। आप यहां मुफ्त में नाइट क्लब पार्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। शाम को समंदर किनारे रेत पर ये पार्टी होती हैं। जहां आप बागा, पालोलम, आरामबोल बीच पर नाइट पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Assam: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान देते हुए कहा- देश में सबका धर्म मानवता और……

गोवा के चर्च
बता दे कि गोवा में कई ऐतिहासिक चर्च हैं। देश का सबसे पुराना चर्च बॉम जीसस भी गोवा में ही स्थित है। आप गोवा के इस चर्च में जा सकते हैं। वहीं सी कैथेड्रल, चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस, चर्च ऑफ सेंट सेजेटन, मै डी डियस चर्च को आप फ्री में घूम सकते हैं।

गोवा में फ्री ट्रेकिंग
गोवा का काफी सुंदर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इसी सुंदरता के बीच आप दूधसागर के पास स्थित मोलेम नेशनल पार्क को घूम सकते हैं। यहां के वनों के शानदार नजरों का मजा ले सकते हैं। आप भगवान महावीर वन्य जीव अभ्यारण्य से ट्रेकिंग करके कृष्णपुर घाटी की सैर कर भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें :Pakistan: पाक सरकार ने लगाया न्यू ईयर सिलेब्रेशन पर बैन, जानें इसके पीछे की वजह…

वाॅटर फाॅल फ्री में करें विजिट
गोवा के बीच के अलावा आप यहां के वाटरफॉल में भी फ्रेश हो सकते हैं। गोवा में स्थित दूध सागर जलप्रपात में आप नेचर को फ्री में महसूस कर सकते हैं और एंजाॅय कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here