न्यूज़लिंक हिंदी। न्यूजीलैंड में एक भारत के मूल निवासी की हत्या की साजिश रचने के मामले में तीन खालिस्तानी आतंकियों को दोषी पाया गया है। बताया जा रहा है, कि इन तीनों ने ऑकलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या की साजिश रची थी। हरनेक खालिस्तानी विचारधारा के कट्टर आलोचक रहे हैं और इसलिए वे इन जैसे कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,
27 वर्षीय सर्वजीत सिद्धू इस मामले का मास्टरमाइंड था। उसने हत्या की कोशिश के आरोपों को कबूल कर लिया है। वहीं, 44 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को उसके सहयोग के लिए दोषी ठहराया गया है।
ये भी पढ़ें :World: बच्चों में रहस्यमयी बीमारी फैलने के बाद अमेरिका ने चीन यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग
ऑकलैंड के रहने वाले एक तीसरे व्यक्ति को खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बोलने वाले हरनेक सिंह पर हमले की साजिश रचने और उनके खिलाफ माहौल बनाने का दोषी ठहराया गया है।

