न्यूज़लिंक हिंदी। बच्चन परिवार बॉलीवुड की सब से चर्चित फैमिली में से एक है। इस परिवार से जुड़ी कोई ना कोई खबर अक्सर सामने आती है। लंबे समय से यह खबरें सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हर फंक्शन में ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है।
ऐश्वर्या और अभिषेक के डिवोर्स की खबरों पर लगा विराम, सामने आया कपल का लेटेस्ट वीडियो pic.twitter.com/khfbwdhvch
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 16, 2023
पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम्स चल रही हैं। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक बहुत जल्द डिवोर्स लेने वाले हैं। अब जो ताजा खबरें सामने आ रही है उसमें यह दावा किया गया है कि ऐश्वर्या ने अपनी बेटी हरा दिया के साथ अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा छोड़ दिया है और वह अपने मायके में रह रही हैं। लेकिन इसी बीच कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।
ये भी पढ़े : सैमसंग स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी , कही ये बात…
दरअसल , सेपरेशन रूमर्स के बीच अब ऐश्वर्या राय पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन संग दिखाई दी हैं। एक्ट्रेस की बच्चन फैमिली के साथ एक इवेंट में शामिल होने का वीडियो सामने आया है जिसने उनके डिवोर्स की खबरों पर विराम लगा दिया है। ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और उनके नाती अगत्स्य नंदा ने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में शिरकत की। इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। ब्लैक सूट के साथ गोल्डन बॉर्डर वाला मैचिंग बनारसी दुपट्टा पहने ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन जूलरी पेयर की और खुले बालों के साथ अपना लुक कंपलीट किया।
भांजे को दुलार करती दिखीं ऐश्वर्या
सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या को पति अभिषेक बच्चन से बातचीत करते और हंसते हुए देखा जा सकता है। वहीं वे अपने ससुर अमिताभ से भी बात करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन के नातिन अगत्स्य नंदा के गाल पकड़कर उन्हें दुलार करती भी नजर आती हैं।

बेटी की परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करती दिखीं एक्ट्रेस
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में ऐश्वर्या की लाडली अराध्या ने भी परफॉर्म किया है। फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या को अराध्या की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करते भी देखा गया।

रूमर्स पर लगा विराम
बता दें कि लंबे समय से अफवाहें थीं ऐंश्वर्या और अभिषेक के बीच लड़ाई चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं। लेकिन अब ऐश्वर्या को बच्चन परिवार के साथ देखने के बाद साफ हो गया है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है।

