न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लिया है। NIA ने 3 शहरों लखनऊ , कानपूर , राजस्थान में छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को PFI से जुड़े अन्य संगठनों के ठिकानों पर यूपी के कई जिलों में छापा मारा।
NIA ने कानपुर से डॉ. अबरार को पूछताछ के लिए लाया गया था । वहीं, लखनऊ के मदेगंज में 3 घरों में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी केस नंबर 31/2022 के तहत की गई है। ये मामला PFI और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है। बता दें कि PFI को पिछले साल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बैन कर दिया गया था।
ये भी पढ़े : साल में एक नहीं बल्कि दो बार शहंशाह मनाते हैं अपना बर्थडे, जानिए उनके जीवन से जुड़ा यह किस्सा
चलिए डिटेल में बताते हैं आपको छापेमारी की कहानी
कानपुर में डॉ. अबरार को मूलगंज इलाके में एनआईए एजेंसी ने पूछताछ के लिए मूलगंज थाने में लाया गया था । डॉ. अबरार अहमद हीरामनपुरवा के रहने वाला है। वो क्लीनिक चलाता है। NIA की टीम करीब 1 घंटे से यहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल NIA टीम ने कोई बयान नहीं दिया है।
लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में सुबह 4 गाड़ियों से NIA की टीम पहुंची। पुलिस की टीम भी मौजूद है। अफसर डॉ. शमीम, ख्वाजा समेत 3 घरों में छानबीन कर रहे हैं। गली के दोनों तरफ सील कर दिया गया है। पुलिसवाले किसी को आने-जाने नहीं दे रहे हैं। इन लोगों को PFI को सपोर्ट करने, फंडिंग और एजेंट बनाने का आरोप है।
ये भी पढ़े : अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड खत्म, किस मामले की जांच करने सुबह-सुबह पहुंच गए थे अफसर?
राजस्थान के तीन जिलों में बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटा, टोंक और श्रीगंगापुर में सुबह 5 से 6 बजे के बीच एनआईए की टीमों ने इस कार्रवाई को शुरू किया। पीएफआई की साजिश मामले में टोंक शहर के शागिर्द पेशा इलाके में एक घर पर दबिश देते हुए जांच शुरू की। यहां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संबंधित परिवार से पूछताछ की।एनआईए की टीम की टोंक में अचानक कार्रवाई से शहर के लोग भी बेखबर रहे। हालांकि कार्रवाई के दौरान एनआईए की टीम के साथ मौके पर काफी मात्रा में पुलिस जाब्ता भी तैनात देख लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल एनआईए टीम की कार्रवाई जारी है।

