न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के फिर से एनडीए की तरफ जाने से सियासी हलचल शुरू हो गयी है। इस बीच यूपी के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ नहीं पकड़ना चाहिए। वहां उन्हें क्या मिलेगा?
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि नीतीश इंडिया गठबंधन में होते तो वह पीएम भी बन सकते थे। हम सभी में से कोई एक पीएम का उम्मीदवार तो है ही। यहां किसी का भी नंबर लग सकता है। आखिर वहां उन्हें क्या मिलेगा?
अखिलेश ने कहा कि यह कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह नीतीश को इंडिया गठबंधन में बनाए रखे। उनकी नाराजगी समझनी चाहिए थी। कांग्रेस को जिस तत्परता के साथ हालात संभालने चाहिए थे उसने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल उनका सम्मान करते हैं। कोई पार्टी ऐसी नहीं है कि जो उनका सम्मान ना करती हो।

