Noida News :पीएम मोदी आज भारत के विकसित संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बात,राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

0
209

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बात भारत के विकसित संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से, यह बातचीत गुरूवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा देशभर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का फायदा समय से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

भाजपा के ये दिग्गज नेता भी वहाँ रहेंगे मौजूद
गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात करेंगे। इस मौके पर भाजपा के दो दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दनकौर के जुनेदपुर गांव में बतौर चीफ गेस्ट और महावड गांव में केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here