छठे चरण के 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू,जानिए आगे

0
282

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि छठे चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी।

नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य किए पूर्ण रूप से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि छठे चरण की 14 सीटों में से लालगंज और मछलीशहर अनुसूचित जाति के लिए पूर्ण आरक्षित हैं।

अन्य 12 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही 15 जिलों के अंतर्गत ही आते हैं। इसी प्रकार गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर जिले के अन्तर्गत ही आता है।

इन सभी सीटों पर नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि 6 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को ही जाएगी । वहीं 9 मई तक नाम वापसी भी होगी। मतदान 25 मई को संपन्न होगा। छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लागग 2.69 करोड़ मतदाता हैं।
आगे ये बभी पढ़ें :

अलीगढ़ में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here