Kartarpur गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से भड़का सिख समुदाय

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार अक्सर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर यहां एक हैरान करने वाली घटना घटी है। इस घटना में सिख समुदाय के बीच हंगामा पैदा कर दिया है।

0
155

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार अक्सर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर यहां एक हैरान करने वाली घटना घटी है। इस घटना में सिख समुदाय के बीच हंगामा पैदा कर दिया है। कथित तौर पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के पवित्र स्थल के परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान शराब और मांस परोसा गया, जो सिख समुदाय की मान्यताओं के खिलाफ है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान सरकार से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े : Israel- Hamas war: शिफा अस्पताल में 55 मी. लंबी सुरंग, इस्राइल ने किया दावा, गाजा ने इस बयान को बताया गलत

जगदीप सिंह काहलों ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘अस्वीकार्य! मैं गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के पवित्र परिसर के भीतर हुई अपवित्रता की घटना की कड़ी निंदा करता हूं, जहां शराब और मांस के साथ एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पाकिस्तान सरकार को सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।’ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया। हालांकि Newslink Hindi स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है कि यह वीडियो कब और कहां की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस आयोजन में मांस व शराब परोसे जाने की भी खबर है। वीडियो के वायरल होने के बाद सिख समुदाय में काफी रोष भर गया है। बता दें कि श्री करतापुर साहिब वह स्थान है, जहां श्री गुरु नानक देव जी काफी समय रहे और वहां गुरु साहिब ने अंतिम दिन भी बिताए।

इसके साथ ही सिख नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा,’मैं गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के पवित्र परिसर के अंदर शराब और मांस खाने से जुड़ी अपवित्र घटना की कड़ी निंदा करता हूं। यह निराशाजनक है कि करतारपुर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति भी इसमें शामिल थी। मैं सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ संपूर्ण और त्वरित कार्रवाई के लिए पाकिस्तान सरकार से तत्काल आग्रह करता हूं। पाकिस्तान सरकार को अल्पसंख्यकों की आस्था को कम नहीं करना चाहिए।’

ये भी पढ़े : Bihar News: लखीसराय में सनकी आशिक ने 6 लोगों को मारी गोली, भाई-बहन समेत तीन की मौत, तीन घायल

पार्टी का आयोजन शनिवार को हुआ था। इसमें पाकिस्तान के कई बड़े अफसर मौजूद रहे। यह पार्टी रात आठ बजे शुरू होकर 11 बजे तक चली, जिसमें करीब 80 लोगों ने भाग लिया। पार्टी का आयोजन करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (PMU) के CEO सैयद अबू बकर कुरैशी ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here