UPSTF के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश राशिद कालिया ढेर, 1.25 लाख रुपये का था इनाम, जानें क्राइम कुंडली

शनिवार सुबह एसटीएफ की कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड में वंछित बदमाश राशिद कालिया के साथ मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश रशीद के सीने के पास लगी।

0
435

न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार सुबह एसटीएफ की कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड में वंछित बदमाश राशिद कालिया के साथ मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश रशीद के सीने के पास लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कालिया ने झांसी में भी एक हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस पर 1.25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्तीनगर का रहने वाला है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कालिया ने मऊरानीपुर इलाके के एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी ली हुई है। वारदात को अंजाम देने के लिए वहां मऊरानीपुर पहुंचा हुआ था।

शनिवार सुबह करीब सात बजे एसटीएम ने मऊरानीपुर पुलिस के साथ मिलकर उसे सितौरा रोड के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर राशिद ने फायर झोंक दिया। इस पर एसटीएफ ने भी फायरिंग की। सीने में गोली लगने से कालिया गिर गया। इसके बाद उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया मौके पर सभी आला पुलिस अफसर भी पहुंच गए।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में अब नहीं बिकेगा हलाल प्रोडक्ट, सीएम योगी हुए सख्त, कई कंपनियों पर FIR दर्ज

कौन था राशिद कालिया
साल 2020 में पिंटू सेंगर की कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने में शार्प शूटर एहसान और राशिद कालिया का नाम सामने आया था। सूत्र बता रहे हैं कि पिंटू सेंगर की हत्या करने के लिए बाइक सवार शार्प शूटर एहसान और राशिद कालिया ने कानपुर के ही बड़े बदमाश पप्पू स्मार्ट से 40 लाख रुपए की सुपारी ली थी। चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेके कॉलोनी के पास पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर यूपी में सनसनी फैला दी थी। चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड के पीछे की वजह प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : ‘मैं जूते की नोंक पर रखता हूं इस्तीफा, मुझे CM की कुर्सी का लालच नहीं’; कार्यकर्ता सम्मेलन में BJP पर बरसे केजरीवाल

बसपा नेता की हत्या के बाद बना था शार्प शूटर
फिलहाल शार्प शूटर राशिद कालिया को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद अब मृतक पिंटू सेंगर के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। रशीद कालिया यूपी में शार्प शूटर बन गया था और बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के बाद उसके नाम की दहशत पूरे यूपी में हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here