अब पानी के अंदर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, बनेगी 21 किलोमीटर लंबी सुरंग

0
144

न्यूज़लिंक हिंदी। देश में अरब सागर के बीच बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए अब अरब सागर में सुरंग बनाने की तैयारी कर ली गई है।

बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए ये सुरंग मुंबई में बनाई जाएगी, सुरंग को बनाने के लिए अरब सागर में खुदाई करना काफी मुश्किल है, इसकी मुश्किल को दूर करने के लिए बोरिंग मशीन से खुदाई करने की तैयारी की गई है।

अरब-सागर में ये सुरंग मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए तैयार किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन के लिए इस सुरंग को 7 किलोमीटर समुद्र की गहराई में बनाया जा रहा है। बुलेट ट्रेन के लिए ये कॉरिडोर 21 किलोमीटर लंबा होगा। महाराष्ट्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शिल्फाटा तक बनाई जा रही है।

ये सुरंग मेट्रो ट्रेनों की सुरंग से अलग है क्योंकि ये समुद्र की गहराई में बनाई जा रही है। मेट्रो ट्रेन में बनाए जाने वाले सुरंग में 5 मीटर व्यास वाले कटर वाले टीबीएम का भी इस्तेमाल किया जाता है, जबकि समुद्र के नीचे सुरंग की खुदाई के लिए 131 मीटर व्यास वाले टीबीएम का प्रयोग किया जाएगा। सुरंग में 16 किलोमीटर की खुदाई की जाएगी, जिसमें 3 टीबीएम का उपयोग होगा।

इसमें बाकी की खुदाई न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से की जाएगी। सुरंग के निर्माण के बाद अरब सागर के भीतर ये ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी। बुलेट ट्रेन के लिए बनाए जाने वाले सुरंग में सबसे बड़ी चुनौती ये है कि ये सुरंग सिंगल ट्यूब पर बनी सुरंग होगी, जबकि बुलेट ट्रेन के लिए आने और वापस जाने के लिए दो ट्रैक बनाए जाने हैं।

इस परियोजना में सुरंग की लंबाई लगभग 21 किलोमीटर लंबी है, जबकि परियोजना की कुल लंबाई लगभग 508 किलोमीटर लंबी है। इस परियोजना में 1.08 लाख करोड़ रुपए की लागत आने की प्लानिंग तैयार भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here