न्यूज़लिंक हिंदी। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा पार से आने वाले ड्रोन को मार गिराने के लिए पाकिस्तान से लगती सीमा पर अगले 6 महीने में स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम को पूर्ण रूप से तैनात किया जाएगा।
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा पार से आने वाले ड्रोन को मार गिराने के लिए पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाकों पर अगले 6 महीने में स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम को पूर्ण रूप से तैनात किया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन भारतीय सेना के लिए बड़े खतरे के रूप में सामने आए हैं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से हथियार और ड्रग्स भारत में पहुचाएं जा रहे हैं।
हालांकि, सीमा की रक्षा कर रहे जवानों ने कई ड्रोन मार गिराए हैं, लेकिन अब लगातार सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली इन गतिविधियों को रोकने के लिए पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अगले 6 महीने में स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम को तैनात किया जाएगा। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार भारत ने साल 2023 में अब तक करीब 90 ड्रोन को तहस नहस किया है और कई ड्रोन को पकड़े भी हैं।
सबसे ज्यादा 81 ड्रोन पंजाब में और 9 ड्रोन राजस्थान की सीमा पर कार्रवाई के दौरान पूर्ण रूप से पकड़े गए हैं। बता दें कि भारत पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान से आने वाली हर नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए भारत की पहली रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद भी है। वहीं, गणतंत्र दिवस को देखते हुए बीएसएफ सरहद पर हाई अलर्ट पर भी है।
तारबंदी के पास 24 घंटे बीएसएफ के जवान आधुनिक हथियारों के साथ पेट्रोलिंग कर सरहद की रखवाली भी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने अब नया पैंतरा खेलते हुए ड्रोन की मदद से घुसपैठ करने की नाकाम कोशिश शुरू की है। चीन निर्मित ये नई तकनीक से लैस ड्रोन, ड्रग्स की तस्करी में काम में लाए जा रहे हैं। ड्रोन के जरिए घुसपैठ का मुँह तोड़ जवाब देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सरहद पर स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम पूर्ण रूप से तैनात किया जा रहा है।

