अब भारत में Kawasaki India ने अपनी Kawasaki KLX230 को किया लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

0
84

अब भारत में मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki India ने अपनी Kawasaki KLX230 को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने इस डर्ट बाइक को 3.30 लाख रुपये की कीमत पर ही लॉन्च किया है।

और मौजूदा समय में यह मोटरसाइकिल भारत में बिकने वाली सबसे महंगी रोड-लीगल डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल है, नई Kawasaki KLX230 में 233cc का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 8,000rpm पर 18bhp की पावर और 6,400rpm पर 18.3Nm का टॉर्क भी उत्पन्न करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा गया है।

और इस मोटरसाइकिल का फ्यूल टैंक अपेक्षाकृत छोटा है, जोकि सिर्फ 7.6 लीटर का है। इसमें आगे की तरफ 240mm के ट्रैवल के साथ 37mm का टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ 250mm के ट्रैवल के साथ मोनोशॉक एब्जॉर्बर भी लगाया गया है।

इसके अलावा मोटरसाइकिल में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसकी फीचर लिस्ट काफी छोटी है और इसमें मोनोटोन एलसीडी दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही आता है।

इसके अलावा यह बाइक डुअल चैनल ABS के साथ आती है, KLX230 का वजन 139 किलोग्राम है, जो अपेक्षाकृत हल्का है, और इसकी लंबी सीट की ऊंचाई 880 मिमी है। लकिन, छोटे राइडर्स के लिए एक वैकल्पिक निचली सीट का विकल्प भी अवश्य दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here