अब 1 नवंबर से बदलेंगे नियम, Airtel Jio Vi और BSNL, अब यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

0
196

न्यूज़लिंक हिंदी। अब 1 नवंबर 2024 से देशभर में नया लागू कर दिया जाएगा। दरअसल टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर को निर्देश दिया है कि वो 1 नवंबर से मैसेज ट्रेसिबिलिटी पूरी तरह से लागू करें।

ये भी बता दें कि 1 नवंबर से आपके फोन पर आने वाली सभी मैसेज पर निगरानी तेज हो जाएगी। अगर साफ़ शब्दों में कहें, तो आपके मोबाइल पर आने वाले सभी तरह के फर्जी कॉल और मैसेज को रोकने का नया सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे फर्जी कॉल और मैसेज को पहचानना आसान हो जाएगा।

वही अगर आप चाहते हैं, कि ऐसे कोई मैसेज या कॉल आपको न मिलें, तो इसे ब्लॉक करने का आपको ऑप्शन दिया जाएगा। हालांकि नए नियम के लागू होने को लेकर दिक्कत यह है इससे जरूरी बैंकिंग मैसेज और ओटीपी मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट में बाधा भी पहुंच सकती है।

टेलिकॉम ऑपरेटर ने ये भी बताया कि 1 नवंबर से नया सिस्टम लागू करने के लिए तैयार हैं। भारत में हर दिन करीब 1.5 से लेकर 1.7 बिलियन कॉमर्शियल मैसेज भी भेजे जाते हैं। जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के मेबरशिप वाली संस्था सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस मामले में ट्राई को एक पत्र लिखकर मोबाइल ट्रेसिबिलिटी नियम लागू करने में 2 माह की मुख्य छूट भी मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here