IPS अमरनाथ यादव पर अब गिरी गाज, रिश्वतकांड मामले में के पेशकार को किया गया निलंबित, बैठ सकती है जांच

0
182

न्यूज़लिंक हिंदी। IPS अमरनाथ यादव पर अब गिरी गाज, एसीपी बाबूपुरवा की नाक के नीचे कार्यालय में ही उनका पेशकार रिश्वत ले रहा था, पर वह इससे अनजान रहे।

सोमवार शाम विजिलेंस टीम ने पेशकार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा तब उनकी आंखें जाकर खुली। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को पेशकार रहे हेड कांस्टेबल शहनवाज खान को पूर्ण रूप से निलंबित कर दिया गया।

एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव को भी हटा दिया गया। उन्हें अब अपराध के साथ ईओडब्ल्यू, मिशन शक्ति, महिला अपराध का प्रभार भी सौंपा गया है। हालांकि रिश्वत लेने के मामले में आरोपित पेशकार के साथ ही उनकी भी विभागीय जांच भी पूर्ण रूप से हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here