अब दिल्ली-एनसीआर में बदल रहा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, अब गर्मी से मिलेगी राहत

0
177

अब दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं, हवाएं भी चल रही हैं।

दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। और इससे पहले शुक्रवार शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम करीब पांच बजे दिल्ली, नोएडा में तेज आंधी चलने लगी और उसके बाद हल्की बारिश हुई।

साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कल दिन के समय सूरज ने आग बरसाई। इस कारण शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

हालांकि शाम होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया और बादल छाने से दिन में ही रात हो गई। शाम को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई।

और मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि तापमान 41-43 डिग्री के बीच ही रहने और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की पूर्ण संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से चिलचिलाती धूप ने झुलसाने देने वाली गर्मी का अहसास कराया। तेज गर्मी के कारण पारे ने भी उछाल मारा। और फिर नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

दिनभर झुलसाने देने वाली गर्मी के बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here