न्यूज़लिंक हिंदी। अगर आप हल्के-हल्के सफेद होते बालों को काला करने की सोच रहे होंगे। लेकिन सिर में केमिकल घिसने से आपके बाल बस कुछ ही दिन के लिए काले होते हैं।
ऐसे में अगर आप उन्हें लंबे समय तक जड़ से काला बनाए रखना चाहते हैं तो हमारे बताए इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें।आज हम आपको भुनी हुई कलौंजी से एक ऐसा नुस्खा बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो आपके एक-एक सफेद बाल को काला कर देगा और उन्हें मजबूती भी देगा।
आइये जानिए नुस्खा
कलौंजी- 1 कटोरी
चाय पत्ती- 2 चम्मच
चुकंदर का पाउडर- 1 चम्मच
सरसों का तेल- 2 चम्मच
सबसे पहले आप एक लोहे की कढ़ाई लें और उसमें कलौंजी और चाय पत्ती डालकर भून लें। इसके बाद कढ़ाई में एक चम्मच चुकंदर पाउडर डालें और साथ में उसे भी भून लें जब तक की वो भी काला न हो जाए। जब पाउडर काला हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए एक बाउल में निकाल लें। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
इसके बाद एक कटोरी लें और उसमें 1 चम्मच कलौंजी पाउडर और 2 चम्मच सरसों का तेल डालकर मिक्स कर लें। अब आप इसे अपने सफेद बालों पर लगाएं और 30-40 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होना के बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे ये आपके एक-एक सफेद बाल को जड़ से ये नुस्खा काला कर देता है।
बालों के लिए फायदेमंद होने के कारण ही चाय पत्ती के पानी को मेहंदी में मिलाकर भी इस्तेमाल भी किया जाता है। ये बालों को काला बनाने में बहुत ही मदद करती है और उन्हें नरिश भी करती है। ये बालों को टूटने और झड़ने से बचाती है और उन्हें चमक भी देती है। आप चाहें तो बाल धोने के लिए चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल भी पूर्ण रूप से कर सकते हैं।

