न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम अब जल्द ही यूपीआई लाइट के ग्राहकों के लिए ऑटो टॉप-अप सुविधा लेकर आने वाला है। इसके आने के बाद यूजर्स को अपने बैंक अकाउंट से बार-बार यूपीआई लाइट में रकम जमा करने की किओ भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
नई सुविधा आने के बाद पैसे खुद ही यूपीआई वॉलेट में जमा हो जाएंगे, मिली जानकारी के मुताबिक नई सुविधा 31 अक्तूबर से अब शुरू होगी, इसको लेकर एनपीसीआई ने हाल ही में एक सर्कुलर भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ग्राहक अपने यूपीआई लाइट अकाउंट में राशि जमा करने के लिए ऑटो टॉप-अप विकल्प का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
इतना ही नहीं ग्राहकों को यह सुविधा बंद करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा, इस सुविधा में ग्राहक को बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट अकाउंट में आने वाली एक निश्चित राशि ही तय करनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ग्राहक ने टॉप-अप के तौर पर 1000 रुपये की सीमा तय की है, तो जैसे ही यूपीआई लाइट वॉलेट में बैलेंस खत्म होगा वैसे ही 1000 रुपये बैंक अकाउंट से उसके यूपीआई अकाउंट में आ जाएंगे।
इस फीचर के आने से यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को भुगतान करने में बहुत ही आसानी होगी, बता दें कि यूपीआई लाइट में राशि रखने की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है, यानी कोई भी ग्राहक ऑटो-टॉप में एक बार में 2,000 रुपये का ही ऐड कर सकता है। यूपीआई लाइट पर बैंक ग्राहकों को ऑटो टॉप-अप की सुविधा भी देंगे।
यूपीआई लाइट अकाउंट में एक दिन में अधिकतम 5 बार ही बैंक अकाउंट से तय रकम ऐड कर सकेगी, इसके लिए संबंधित थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप सर्विस कंपनियों और बैंकों को वेरिफिकेशन भी करना होगा। इसके अलावा छोटे पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट की सुविधा पहले से ही शुरू कर दी गई है। इसके जरिए ग्राहक यूपीआई पिन का इस्तेमाल किए बिना 500 रुपये तक का पेमेंट भी कर सकते हैं।

