Voter ID के बिना भी अब डाल सकते हैं वोट, बस वोटिंग के लिए जाने से पहले करें ये जरूरी काम

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी । उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट पूर्ण रूप से डाले जाएंगे। मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में आपको आज एक महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

अगर आपका वोटर आईडी कहीं गुम हो गया है या नहीं मिल रहा है तो आप परेशान न हों। ऐसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग ने 11 तरह के विकल्प पूर्ण रूप से  दिए हैं,जो निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप अगर ये दस्तावेज के साथ पोलिंग बूथ पर जाते हैं तो आपको वोट देने से कोई रोक नहीं सकता है।

ध्यान रखें कि अगर आपके पास वोटर आईडी है और आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप वोट नहीं डाल सकते हैं। वहीं, अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी आप चुनाव आयोग द्वारा बताए गए डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके वोट डाल सकते हैं। इन डॉक्यमेंट्स के नाम इस प्रकार हैं..

आधार कार्ड

पैन कार्ड

यूनिक डिसएबिलिटी आईडी यानी UDID आईडी

सर्विस आईडी कार्ड

पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक

लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

पासपोर्ट

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) के तहत RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड

पेंशन कार्ड

MP-MLA और MLC के लिए जारी ऑफिशियल आईडी कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here